Post Page Advertisement [Top]

प्रड्यूसर करीम मोरीन की बेटियों और शाजा मोरानी को कोरोना होने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शॉक्ड रह गई। शाजा का COVID-19 टेस्ट नेगेटिव आया है और वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वहीं जोआ अभी भी रिकवर हो रही हैं। इस बीच जोआ ने से इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत की इसमें कई बातें सामने निकलकर आईं। इंस्टा पर वरुण के साथ लाइव सेशन जोआ मोरानी कोरोना से रिकवर करने के लिए अस्पताल में हैं। उन्होंने वरुण धवन के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर कुछ जरूरी बातें शेयर कीं। वरुण और जोआ ने इस लाइव सेशन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसमें और सिलेब्स भी शामिल हुए। फील कर रही हैं 40 गुना बेहतर जोआ बताती हैं, 'जब मेरी बहन को फीवर आया तो हमने खुद को पैरंट्स से पूरी तरह आइसोलेट कर लिया था।' उन्होंने बताया कि अस्पताल आने के बाद वह 40 गुना बेहतर फील कर रही हैं। साथ ही यह भी कहा कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा उन पर अच्छा काम कर रही है। अस्पताल जाना है बेस्ट इतना ही नहीं जोआ ने सबसे पॉजिटिव रहने की रिक्वेस्ट की और खुद से हॉस्पिटल आने की अहमियत भी समझाई। उन्होंने बताया, 'पहली बात कोई लक्षण दिखे तो डरना नहीं चाहिए और तुरंत टेस्ट करवा लेना चाहिए। अस्पताल जाकर इलाज करवाना बेस्ट है।' जोआ की बहन हैं ठीक इस सेशन में आलिया भट्ट भी शामिल हुईं और उन्होंने आलिया को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। जोआ की बहन शाजा के 2 टेस्ट नेगेटिव आ चुके हैं और वह 14 दिन के सेल्फ आइसोलेशन में हैं। नोट: बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवा न लें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VjkOoQ

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]