Pages

Thursday, December 26, 2019

सलमान खान के बर्थडे पर सिलेब्स ने यूं किया विश

का आज (27 दिसंबर) जन्मदिन है और उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस दिन की शुरुआत की। कई सिलेब्स सोहैल खान के घर पर इकट्ठे हुए और उन्होंने सलमान का 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस न उनको विश किया। वरुण धवन, ऐजाज खान, आयुष्मान शर्मा, ऐश्ले रेबेलो, ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले सिंगर रेड वन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सलमान को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वरुण धवन ने ट्वीट किया, हमारे देश के सबसे यंग, कूल और बेहद टैलंटेड ऐक्टर को जन्मदिन मुबारक हो। उन्होंने मुझे सिखाया कि अच्छा वह है जो अच्छा काम करे। RedOne ने पोस्ट किया, खूबसूरत दिल और भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको प्यार, हेल्थ और सफलता मिले। वहीं तुषार कपूर, रवीना टंडन, डेजी शाह, संगीता बिजलानी, आयुष्मान शर्मा, समीर सोनी और उनकी पत्नी, सलीम खान, हेलेन, अतुल अग्निहोत्री, अल्वीरा खान, अरबाज खान का बेटा और भी कई लोग सोहेल खान के घर पार्टी में इकट्ठे हुए। वर्क फ्रंट पर बात करें तो सलमान खान की दबंग 3 बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी कमाई कर रही है। इसके बाद वह फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी औऱ जैकी श्रॉफ होंगे। फिल्म ईद 2020 में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZrzTWW

No comments:

Post a Comment