Post Page Advertisement [Top]

बॉलिवुड के सबसे पॉप्युलर कपल्स में से एक और हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैन्स का दिल जीतते रहते हैं। जब से देश में कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन हुआ है तब से ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। इस बीच दीपिका ने भी सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान एक सीरीज चला रखी है। हाल में दीपिका ने अपनी लेटेस्ट स्टोरी फैन्स के साथ शेयर करते हुए बताया है कि उनके पति रणवीर सिंह बिल्ली हैं। उन्होंने रविवार सुबह यह स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'बिल्लियां अपना लगभग 70 पर्सेंट टाइम सोते हुए गुजारती हैं। इसलिए रणवीर सिंह अब एक बिल्ली हैं।' बता दें कि इससे पहले दीपिका ने रणवीर सिंह का सोते हुए एक फोटो भी शेयर किया था। इस फोटो में रणवीर के माथे पर 'हसबैंड' लिखा हुआ लेबल चिपका हुआ था। दीपिका के शेयर किए इस फोटो को लोगों ने काफी पसंद किया था। वैसे सोशल मीडिया से इतर रणवीर और दीपिका हाल में कोरोना पीड़ितों के लिए डोनेशन दिए जाने के लिए भी खबरों में थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका की आने वाली फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगे


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JFs9d0

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]