बॉलिवुड सुपरस्टार की फिल्में केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों में पसंद की जाती हैं। उनकी कई सुपरहिट फिल्मों को दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जा चुका है। इन्हीं फिल्मों में से एक है सलमान को सुपरस्टार बनाने वाली उनकी पहली सुपरहिट फिल्म ''। दुनियाभर में कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म के टाइटल दिलचस्प थे। साल 1989 में आई इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में ने बॉलिवुड में डेब्यू किया था। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इंग्लिश में रिलीज हुए इस फिल्म के वर्जन का टाइटल 'When Love Calls' था। इंग्लिश में भी इस फिल्म को विदेशों में काफी पसंद किया गया था। कैरिबियाई देशों गुयाना, त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो जैसे देशों में भी इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिये थे। सलमान की इस फिल्म को स्पैनिश भाषा में भी रिलीज किया गया था। स्पैनिश में फिल्म का नाम 'ते ऐमो' था। दक्षिण अमेरिकी देशों में काफी सारे देशों में स्पैनिश बोली जाती है, ऐसे में वहां भी इसे काफी पसंद किया गया था। कई देशों में यह फिल्म महीनों तक सिनेमाघरों में चलती रही थी। केवल विदेशी भाषाओं ही नहीं बल्कि भारतीय भाषाओं में भी यह फिल्म रिलीज की गई थी। तेलुगू भाषा में डब की गई 'मैंने प्यार किया' के वर्जन का टाइटल 'प्रेमा पावुरालु' था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VwmUle

No comments:
Post a Comment