Pages

Friday, May 29, 2020

ऋषि के निधन को 1 महीना, बेटी ने यूं किया याद

के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में जो जगह खाली हुई है, वो कभी भरी नहीं जा सकती। 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से उनका निधन हुआ था। अपने पिता को याद करते हुए उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा ने शेयर की फैमिली फोटो ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा उन्हें याद करके उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्हें इस दुनिया से गए एक महीना हो चुका है। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पुराना फैमिली फोटो शेयर किया है। फोटो में ऋषि कपूर वाइफ नीतू कपूर, रिद्धिमा के पति और बेटी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। मां नीतू कपूर के पास हैं रिद्धिमा इस फोटो के साथ रिद्धिमा ने लिखा है, आज एक महीना हो गया और हम आपको याद करते हैं। रिद्धिमा मुंबई में अपनी मां के पास हैं। वह ऋषि के अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा पिता को आखिरी विदाई नहीं दे पाई थीं। 2018 में ऋषि को डायग्नोस हुआ था कैंसर बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था, ट्रीटमेंट के लिए उन्हें यूएस ले जाया गया। बताया जाता है कि उनका कैंसर वापस आ गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और बीते महीने मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZTU1mX

No comments:

Post a Comment