Pages

Monday, August 31, 2020

बहन प्रियंका ने बदली थीं सुशांत की दवाएं इसलिए रिया ने छोड़ा था घर?

सुशांत सिंह राजपूत के केस में रोजाना नए दावे सामने आ रहे हैं। सीबीआई मामले की जांच कर रही है और सहित कई लोगों से लंबी पूछताछ कर रही है। रिया चक्रवर्ती ने 8 जून के दिन सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ दिया था और 14 जून को सुशांत अपने कमरे में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि अब रिया के वकील ने सुशांत के परिवार पर भी कई आरोप लगाए हैं। बहन प्रियंका ने बदल दी थीं सुशांत की दवाएं? इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के वकी सतीश मानेशिंद ने कहा कि सुशांत की बहन ने बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के कुछ दवाएं दी थीं। प्रियंका खुद एक वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। मानेशिंदे ने कहा कि जब प्रियंका ने सुशांत की दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह के बदल दीं तो उसके बाद रिया ने 8 जून को घर छोड़ दिया था। हालांकि सुशांत के परिवार ने यह दावा किया था कि वह सुशांत की तबीयत या डिप्रेशन के बारे में नहीं जानते थे। रिया ने किया था विरोध मानेशिंदे ने कहा कि सीबीआई और ईडी को दिए अपने बयान में रिया ने कहा कि 8 जून को प्रियंका ने सुशांत से बात की थी और उन्हें 3 दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के लेने को बोला था। रिया ने इस बात का विरोध किया था क्योंकि सुशांत पहले ही अपने एक अन्य डॉक्टर की दवाएं ले रहे थे। इसी बात पर रिया और सुशांत की बहस भी हुई थी जिसके बाद सुशांत ने रिया को घर छोड़कर जाने के लिए कहा था. इसके बाद रिया ने अपने भाई शौविक से बात की और फिर वह अपने घर चली गईं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर ने दी दवाएं? मानेशिंदे ने यह भी दावा किया है कि सुशांत के परिवार को उनकी मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी थी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का रिया पर सुशांत को दवाएं देने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। मानेशिंदे ने दावा किया कि आखिर कैसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने सुशांत को दवाएं प्रिस्क्राइब कर दीं जबकि वह मुंबई में थे। उन्होंने कहा कि सुशांत अपने घर से ही बाहर नहीं निकले तो दिल्ली के अस्पताल की ओपीडी का प्रिस्क्रिप्शन कैसे आ गया। बहनें कर रही थीं सुशांत को कंट्रोल? मानेशिंदे ने यह भी दावा किया है कि सुशांत की बहनें प्रियंका सिंह और मीतू सिंह पूरी तरह से उनकी लाइफ को कंट्रोल कर रही थीं और यह आरोप गलत है कि रिया सुशांत के सारे फैसले ले रही थीं। मानेशिंदे ने कहा कि सीबीआई अपनी जांच कर रही है और वह सही वक्त पर रिया की तरफ से कानूनी कदम उठाएंगे। बता दें कि जल्द ही सीबीआई सुशांत की बहनों के बयान भी दर्ज कर सकती है। अभी तक सीबीआई ने रिया और शौविक चक्रवर्ती के अलावा सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के स्टाफ दीपेश, नीरज और केशव से पूछताछ की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31JcG5q

No comments:

Post a Comment