Pages

Monday, April 6, 2020

मशहूर कन्नड़ कमीडियन बुलेट प्रकाश का निधन

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कमीडियन का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे थे और उन्हें रविवार को ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद से ही फैन्स बुलेट प्रकाश के स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे थे लेकिन सोमवार दोपहर बाद लिवर फेल होने से उनका निधन हो गया। बुलेट प्रकाश को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह पिछले कई महीनों से अपने शरीर पर ज्यादा जोर डाल रहे थे और उन्होंने कुछ ही महीनों में अपना 35 किलोग्राम वजन कम कर लिया था। एकदम से वजन कम होने के कारण उनके शरीर पर विपरी प्रभाव पड़ा जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बुलेट प्रकाश के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। उनके निधन की खबर पर ऐक्टर दुनिया विजय तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए थे। बुलेट प्रकाश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने फिल्म 'ध्रुव' से डेब्यू किया था और कन्नड़ के अलावा तमिल व अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया था। वह हमेशा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल पर चलते थे इसलिए उनका नाम 'बुलेट' पड़ गया था। साल 2015 में बुलेट प्रकाश ने राजनीति में भी कदम रखा था और बीजेपी जॉइन कर ली थी। बुलेट प्रकाश ने अफने करियर में जैकी, बॉम्बे मित्तई, भीष्म, मस्त माजा मादी और महबूबा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पुनीत राजकुमार, दर्शन, शिवराज कुमार, उपेंद्र, सुदीप जैसे कलाकारों के साथ कन्नड़ फिल्मों में काम किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39N56Yu

No comments:

Post a Comment