Pages

Monday, April 6, 2020

इस तरीके से जेके रोलिंग के कोरोना जैसे लक्षण ठीक

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढ़ रहे हैं। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स भी इसका इलाज ढूंढ़ने में लगे हैं। अब 'हैरी पॉटर' की ऑथर जे के रोलिंग ने एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि इससे उनको COVID-19 जैसे लक्षणों में राहत मिली। हालांकि उनका टेस्ट नहीं हुआ था। रोलिंग ने शेयर किया डॉक्टर का वीडियो रोलिंग ने लिखा है, कृपया क्वीन्स हॉस्पिटल के इस डॉक्टर को देखें उन्होंने एक्सप्लेन किया है कि सास लेने में तकलीफ के लक्षणों में कैसे आराम पाया जा सकता है। बीते 2 हफ्तों से मुझे C19 के सारे लक्षण थे (हालांकि मेरा टेस्ट नहीं हुआ) डॉक्टर हसबैंड की सलाह पर ऐसा किया। मैं पूरी तरह से ठीक हूं इससे काफी मदद मिली। उन्होंने इस वीडियो का लिंक भी पोस्ट किया है। फॉलोअर्स के ट्वीट जेके रोलिंग के ट्वीट के बाद कई लोगों ने कॉमेंट किया है कि उन्हें भी इस एक्सर्साइज से काफी मदद मिली है। ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया वीडियो जेके रोलिंग के ट्वीट को ट्विंकल खन्ना ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, इससे मदद मिल सकती है, निश्चित तौर पर आपको कोई नुकसान नहीं होगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39P1IfA

No comments:

Post a Comment