Post Page Advertisement [Top]

विकी कौशल और कटरीना कैफ लंबे समय से रिलेशशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया जिसको लेकर उनकी डेटिंग को लेकर कयास और तेज हो गए हैं। रीसेंटली दोनों को होली पार्टी में भी साथ देखा गया। ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहुंचे सिलेब्स अंबानी शानदार पार्टी होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं और होली की पार्टी इनमें से एक है। ईशा अंबानी ने ग्रैंड पार्टी रखी जिसमें कई सिलेब्स पहुंचे। विकी और कटरीना भी उनकी इस पार्टी में शामिल हुए। दोनों ने वाइट कपड़े पहन रखे थे और पपराजी ने उनकी साथ में तस्वीरें भी लीं। कैट वाइट आउटफिट में काफी सुंदर दिख रही थीं। बॉलिवुड गानों पर किया डांस पार्टी के विडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। विकी कटरीना के साथ बॉलिवुड गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, हिमा कुरैशी और जैकलिन फर्नांडिस जैसे कई सिलेब्स शामिल थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TIYILQ

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]