Post Page Advertisement [Top]

दशकों तक फिल्मी पर्दे पर राज करने वाले अब पक्के खेतिहर किसान हो गए हैं। जी हां, ये हम नहीं कर रहे बल्कि खुद धर्मेंद्र ने जो विडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है। धर्मेंद्र ने लगभग हर प्रकार की सब्जियां अपने बगान में उगाई हैं। इसका विडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र काफी खुश दिख रहे हैं। यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 34 सेकंड के इस विडियो में धर्मेंद्र अपने पूरे बगान को दिखा रहे हैं। इसमें अलग-अलग सब्जियां दिख रही हैं। कहीं टमाटर तो कहीं बैंगन के साथ कई ताजी सब्जियां जो अब तैयार हैं। विडियो के अंत में हाथ में एक फूल गोभी लिए खुद धर्मेंद्र दिखते हैं। धर्मेंद्र फूल गोभी के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'ये भी उगाने लगा हूं। बैंगन, टमाटर हर तरह की सब्जियां उगा रहा हूं। लव यू ...थैंक्यू।' खूबसूरत कैप्शन भी दिया इससे पहले विडियो शेयर करते हुए भी धर्मेंद्र ने एक खूबसूरत कैप्शन इसे दिया है। उन्होंने लिखा है, इस मौसम की सब सब्जियां होने लगी हैं दोस्तों। मेहनत का फल मालिक दे ही देता है। इस खूबसूरत कैप्शन के लिए भी लोग धर्मेंद्र की तारीफ कर रहे हैं। फैंस को विडियो खूब आया पसंद इसके अलावा यह विडियो भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि वे धर्मेंद्र से प्रेरित हुए हैं और वे भी अब आगे से सब्जियां उगाने के लिए सोचेंगे। कुछ लोगों ने धर्मेंद्र को इस उम्र में इस काम की तरफ पहल करने के लिए बधाई दी है। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी पुरानी फिल्मों को याद करते हुए भी उन्हें इस बात के लिए भी शुक्रिया कहा है कि वे लंबे समय तक उनका मनोरंजन करते रहे। वहीं कुछ फैंस ने धर्मेंद्र से फिर किसी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की अपील की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VV9KAp

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]